Breaking News

एच.एम.वी. में वृक्षारोपण : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए नेशनल स्टूडेंट पर्यावरण कम्पीटिशन (एनएसपीसी) 2025 के अन्तर्गत एक पेड़ मां के नाम गतिविधि का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने डॉ. नवरूप कौर डीन यूथ वैलफे्यर, डॉ. अंजना भाटिया डीन इनोवेशन एंड रिसर्च के साथ वृक्षारोपण किया। एनएसएस वालंटियर्स व एनसीसी के कैडिटों ने पौधे लगाए व वातावरण को हरा-भरा रखने का उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लिया।

प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को धरती मां के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए प्रत्येक छात्रा को कम से कम एक पेड़ लगाने की बात की। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर पवन कुमारी ने बताया कि यह पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट फोरेसट एंड क्लाईमेट चेंज के अन्तर्गत आयोजित की जा रही है तथा आने वाले दिनों में पर्यावरण की रक्षा-सुरक्षा-संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, डॉ. ज्योति गोगिया, हरमनु, डॉ. संदीप भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *