Breaking News

लोहियां में आंखों और जनरल हेल्थ का मुफ्त जांच शिविर आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- पिम्स अस्पताल और खालसा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लोहियां में आज आंखों और जनरल स्वास्थ्य का मुफ्त जांच कैंप लगाया गया। शिविर में कुल 120 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 15 मरीजों में सफेद मोतियाबिंद पाया गया, जिनका ऑपरेशन पिम्स अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा।

शिविर में आए सभी मरीजों के लिए मुफ्त शुगर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर पिम्स अस्पताल की टीम और खालसा वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जन-कल्याणकारी कैंप लगाए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

About newsadmin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …