सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने मनाया हिंदी दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने हिंदी दिवस मनाया। जिसमें हिंदी महोत्सव मेले के तहत हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, कविता लेखन और भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

शाखा निदेशकों और प्राचार्यों ने हिंदी भाषा के महत्व और हिंदी में लिखने और बोलने की आवश्यकता पर ज़ोर देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने हिंदी दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की और उम्मीद जताई कि विद्यार्थी हिंदी को जीवित रखेंगे और हिंदी भाषा और साहित्य के प्रसार में योगदान देंगे।

About admin

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल की राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *