जालंधर (अरोड़ा) :- एलायंस क्लब जालंधर एवं PiMS हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से आज सरकारी प्राइमरी स्कूल, चुगिट्टी में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान PiMS हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा खान-पान संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर एलायंस क्लब जालंधर की ओर से सभी बच्चों को डी-वॉर्मिंग (कृमिनाशक) दवाइयों सहित अन्य आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।

इसके अतिरिक्त जरूरतमंद बच्चों को एलायंस क्लब की ओर से खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। यह स्वास्थ्य शिविर PiMS हॉस्पिटल के रचित बजाज की देखरेख एवं समन्वय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर एलायंस क्लब जालंधर के पदाधिकारी एवं सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ऐली डॉ जी एस जज चार्टर गवर्नर ने जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा शिविर नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान राम लुभाया, चीफ गेस्ट ऐली संदीप कुमार मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन, स्पैशल गेस्ट जगदीश सिंह सांघा कनाडा वासी एवं ऐली डॉ जी एस जज चार्टर गवर्नर, ऐली होशियार लाल, गुरमीत सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव, मदन रंधावा एवं स्कूल टीचर्स भी हाजिर हुए।
Jiwanjot Savera