बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने संभाला मोर्चा

विधायक और पंजाब महिला विंग अध्यक्ष डा.अमनदीप कौर अरोड़ा ने राहत सामग्री का एक ट्रक किया रवाना

जालंधर (अरोड़ा) :- बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने मोर्चा संभाल लिया है और महिला विंग की पंजाब अध्यक्ष और हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने राहत सामग्री का पहला ट्रक रवाना किया । यह ट्रक जालंधर सर्किट हाउस से रवाना किया गया। डा.अमनदीप कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री का पहला ट्रक आज सुल्तानपुर लोधी भेजा गया है और महिला विंग की हजारों सदस्यों द्वारा यह सामग्री वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित महिलाओं को सैनिटरी पैड सहित विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब में किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सर्किट हाउस, जालंधर में एक केंद्रीय बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सरकार द्वारा एक आपातकालीन नंबर 0181-2240064 भी जारी किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम और प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने बताया कि महिला विंग की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर पहुंचेगी और स्थानीय लोगों को राहत सामग्री वितरित करेगी। उन्होंने बताया कि घर-घर राशन पहुंचाने के अलावा, महिला विंग की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में मैडिकल कैम्प भी लगाएंगी, जहां प्रभावित महिलाओं और संबंधित रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *