Breaking News

84.9% अंक प्राप्त कर हरननप्रीत कौर ने स्कूल व परिवार का नाम किया रोशन

जालंधर/अरोड़ा – सीबीएसई +2 परीक्षा परिणाम में गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल की छात्रा हरननप्रीत कौर ने 84.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अपर्णा मेहता ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हरननप्रीत कौर के पिता का नाम दविंदरपाल सिंह तथा माता का नाम हरसिमरप्रीत कौर है। छात्रा की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। हरननप्रीत कौर की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि हरननप्रीत शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और उसका सपना भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना है। माता-पिता ने स्कूल के शिक्षकों एवं प्रिंसिपल डॉ. अपर्णा मेहता का भी धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।

स्कूल प्रशासन ने कहा कि हरननप्रीत की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
प्रिंसिपल डॉ. अपर्णा मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से स्कूल लगातार उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर रहा है। उन्होंने हरननप्रीत कौर को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *