जालंधर ( सेठी ) – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने आज हमीरपुर से रिकॉर्ड मतों से पांचवीं बार सांसद चुने जाने पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल युवा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अनुराग ठाकुर के निवास स्थान पर जाकर उनके पिता हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, भाजपा जिला सचिव अमित भाटिया, मुख्य रूप से उपस्थित थे राकेश राठौर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास से ही अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं इससे स्पष्ट है कि हमीरपुर की जनता अनुराग ठाकुर के काम करने के तरीके से पूरी तरह संतुष्ट है।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera