माता भद्रकाली जयंती पर सजा धार्मिक मेला, पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- माता भद्रकाली जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक मेले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया तथा केक काटकर माता जी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने समस्त संगत को जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि माता भद्रकाली जी की कृपा से समाज में सुख-शांति और भाईचारे की भावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने मेले के आयोजकों और संगत को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव को और मजबूत करते हैं। इस दौरान संगत के साथ खुशियां साझा की गईं और भक्तिमय माहौल में माता जी का गुणगान किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और धार्मिक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया था। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। ओम प्रकाश सोनी ने संगत के साथ मिलकर पंजाब की खुशहाली, अमन-शांति और जनकल्याण के लिए माता जी के चरणों में अरदास भी की। इस मौके पर काउंसलर विकास सोनी, महंत विक्की जी, संदीप शर्मा, रविकांत, सरबजीत लाटी, परमजीत चोपड़ा, रीना चोपड़ा, रामपाल सिंह, दीपक बत्रा और अवतार संधू आदि भी उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चार वार्डो में विकास कार्यों के किए उद्घाटन

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास कार्य करवाए जाएंगे : विधायक डॉ गुप्ता अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *