फगवाड़ा/अरोड़ा – एस.सी.ई.आर.टी. पंजाब के निर्देशों के अनुसार मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट स्कूल में “नेशनल टेक्नोलॉजी डे” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि उत्पन्न करना था।
प्रातःकालीन विशेष सभा के दौरान विद्यार्थियों को भारत की विज्ञान, आई.टी., अंतरिक्ष तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा तकनीक का उपयोग नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ करने संबंधी एक विशेष संकल्प भी लिया गया। विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वे साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे तथा तकनीक का उपयोग समाज की भलाई और देश के विकास के लिए करेंगे।
इस दौरान विद्यार्थियों के डिजिटल ज्ञान को परखने के लिए ‘तकनीक और साइबर जागरूकता’ विषय पर एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में तकनीक जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नई तकनीकों को सीखने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति भी सजग रहें, ताकि एक जिम्मेदार डिजिटल नागरिक के रूप में देश निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया अभियान के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जानकारी साझा की गई। अंत में सभी ने तकनीक का दुरुपयोग न करने तथा इसे सकारात्मक कार्यों के लिए उपयोग करने का संकल्प दोहराया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera