पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, एलकेसीडब्ल्यू की छात्राओं ने जीएनडीयू के नतीजों में बाजी मारी

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की एमएससी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-III की छात्राओं ने जीएनडीयू अमृतसर द्वारा घोषित नतीजों में संस्थान का नाम रोशन किया है। हरप्रीत ने यूनिवर्सिटी में 11वां स्थान और हरप्रीत कौर ने यूनिवर्सिटी में 13वां स्थान हासिल किया है। मैडम प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने जीएनडीयू के नतीजों में इस बड़ी सफलता के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग की प्रमुख मनजीत कौर और स्टाफ को बधाई दी और उनकी सराहना की। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

वित्तीय साक्षरता एवं समझदारीपूर्ण निवेश : सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

जालंधर/अरोड़ा – एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *