Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीआइ (BIE) के तृतीय समैस्टर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किए पहले 3 स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते हुए अपना वर्चस्व स्थापित करते रहते हैं।इसी श्रृंखला में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बिजनेस इन्नोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप तृतीय समैस्टर की सुप्रीत कौर ने 7.83 एसजीपीए (SGPA) के साथ यूनिवर्सिटी में प्रथम,माधव गुप्ता ने 7.30 एसजीपीए के साथ द्वितीय एवं गरिमा ने 7.13 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने बताया कि बदलते वक्त की जरूरत के साथ विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए हमने बैचलर आफ इन्नोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप पाठ्यक्रम शुरू किया था ताकि विद्यार्थी स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोई नया स्टार्टअप शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके। डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहां कि अभी तो शुरुआत है वे आने वाले समैस्टरज़ में भी इसी तरह सख्त मेहनत करते रहे और अपनी उपलब्धि को बरकरार रखें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला एवं डॉ मनीषा कौशल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि वे कामयाबी की बुलंदियों को चूम सके।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *