जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.कॉम सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने जीएनडीयू के मई 2025 के परीक्षा परिणाम में पहले तीन स्थानों पर कब्जा करके कालेज का नाम रोशन किया है। शामली शर्मा ने 2100 में से 1739 अंक लेकर प्रथम, हर्षदीप कौर ने 1685 अंक लेकर द्वितीय, श्रुति मल्हन ने 1670 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त खुशी गोगना व तान्या वर्मा ने क्रमश: 1618 व 1617 अंक लेकर मेरिट स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं व विभागाध्यक्षा मीनू कोहली को बधाई दी तथा भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. काजल पुरी व सविता महेंद्रू भी उपस्थित थे।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera