जालंधर (अरोड़ा) :- गहरे शोक और स्मरण के माहौल में स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रसम चौथा मॉडल टाउन, शमशान घाट में उनके बड़े पुत्र राजन चोपड़ा, छोटे पुत्र प्रिंस चोपड़ा, भाई सुनील चोपड़ा, जीजा जी नरिंदर कुमार हांडा, रवि कत्याल, रमेश पषान, साला संजीव महाजन, वनीत महाजन, राकेश चौधरी, एवं परिवार के सभी सदस्यों ने नम आंखों के साथ सम्पन्न किया। यह अवसर मौन, प्रार्थनाओं और भावनाओं से भरा हुआ था, जहां परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान जीवन और विरासत को याद किया। स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को उनके अमूल्य योगदान, उच्च आदर्शों और समाज पर उनके अमिट प्रभाव के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। अंतिम प्रार्थना (भोग एवं अंतिम अरदास) शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को विक्टोरिया गार्डन, परागपुर, जालंधर–फगवाड़ा हाईवे, जीटी रोड, जालंधर में दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिवारजन सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे इस दुख की घड़ी में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक संतप्त परिवार
को संबल प्रदान करें।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera