इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही की माता जी की रस्म किरया आज 13 फरवरी, दिन वीरवार को

जालंधर, (अरोड़ा) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान एवं PNL न्यूज के संपादक संदीप साही और निगम इंस्पेक्टर नीरज साही की माता जी का गत दिनों स्वर्गवास हो गया था। उनकी रस्म किरया आज 13 फरवरी दिन वीरवार को गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज-1, गढ़ा रोड पर 1 से 2 बजे तक होगी। बता दें कि करीब 12 दिन तक संगीता साही अस्पताल में दाखिल रहे और 10 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। 8 फरवरी को उनका स्वर्गवास हो गया।

संगीता साही ने अपने जीवन में कई संघर्ष देखे। 2002 में संगीता साही के पति सुरिंदर पाल साही का स्वर्गवास हो गया था। उसके बाद उन्होंने अपने तीनों बच्चे नीरज साही, दीपिका और संदीप साही को पाला और उनकी पढ़ाई करवाई। फिर तीनों की शादी करवाई और उन्हें अच्छे संस्कार दिए। उन्हीं के आशीर्वाद से नीरज साही आज नगर निगम में बतौर इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे हैं और छोटा बेटा संदीप साही PNL न्यूज के संपादक है। उनकी बेटी दीपिका सूद अमेरिका में है। उनके दामाद रोबिन सूद के वहां कई स्टोर हैं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *