बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर विमेन में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में (स्नातक) प्रथम समस्तर की नवप्रवेशी छात्राओं के लिए एक अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश से परिचित कराते हुए महाविद्यालय में उनके जीवन की सफल एवं सहज शुरुआत सुनिश्चित करना था। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पिन्दर वालिया ने नवप्रवेशी छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं, मूल्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालय उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महाविद्यालय की दृष्टि एवं मिशन, शैक्षणिक नियमों, परीक्षा प्रणाली तथा परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यूथ वेलफेयर समिति, अनुशासन समिति, छात्र परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), प्लेसमेंट सेल, खेल विभाग एवं पुस्तकालय जैसी विभिन्न समितियों और सुविधाओं से भी परिचित कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध विविध अवसरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को निखारने तथा शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Check Also

जालंधर फ्रूट मंडी एसोसिएशन का गठन: वैभव सचदेवा बने प्रधान, यशपाल बिट्टा चेयरमैन और सुखविंदर सिंह भोलू महासचिव

वरिष्ठ आढ़ती वेद प्रकाश बलूजा के संरक्षण में नई कार्यकारिणी का गठन, दिनेश ढल्ल सहित …