जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ एकता खोसला के सक्षम मार्गदर्शन में संस्थान की प्लेसमेंट सैल की ओर से करियर उन्मुख कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज के विशेषज्ञों ने छात्राओं को रोजगार, साक्षात्कार और भविष्य के कौशलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के पहले सत्र का संचालन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉटवेयर एंड सर्विस कंपनीज की विशेषज्ञ दीप्ति ठाकुर ने किया। उन्होंने रिज्यूम राइटिंग तथा इंटरवियू परिप्रेशन विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए एक प्रभावी और पेशेवर रिज़्यूमे के मुय भागों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को सामान्य रिज़्यूमे त्रुटियों से बचने, अपनी योग्यताओं, उपलब्धियों और अनुभवों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके साथ ही उन्होंने साक्षात्कार की तैयारी के प्रमुख पहलुओं जैसे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सामान्य प्रश्नों के प्रभावी उत्तर देने की तकनीकों पर भी मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में अनुराधा ने ऑनलाइन जुडक़र छात्राओं को ब्लैक्बॉक प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटरव्यू प्रिपरेशन कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समझाते हुए छात्राओं को उपलब्ध लर्निंग संसाधनों का लाभ उठाकर अपने रोजगार कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। यह सत्र अत्यंत संवादात्मक और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे छात्राओं को करियर की बेहतर तैयारी के महत्व को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज के विशेषज्ञ संकल्प ने किया। इस सत्र का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदार उपयोग और फ्यूचर स्किल डिवैल्पमैन्ट रहा। उन्होंने एआई टूल्स के सही और नैतिक उपयोग पर जोर देते हुए मौलिकता बनाए रखने और प्लेज़रिज़्म से बचने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को फ्यूचर स्किल प्राइम के विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी और बताया कि ये कोर्स विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े आधुनिक कौशल प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने छात्राओं को उभरते क्षेत्रों में निरंतर अपने कौशलों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे भविष्य के रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धी बन सकें। प्राचार्या डॉ एकता खोसला ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा—आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास, आत्मविश्वास और नई तकनीकों की समझ भी अत्यंत आवश्यक है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित यह कार्यशाला हमारी छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रही। इससे उन्हें प्रभावी रिज़्यूमे लेखन, साक्षात्कार की तैयारी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रही, जिसने छात्राओं को तकनीक, कौशल विकास और करियर अवसरों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज जगजीत भाटिया एवम उनकी टीम को आयोजन हेतु बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज के विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और भविष्य
JiwanJotSavera