दर्शन अकादमी में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

जालंधर (कूलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य जांच के लिए शहर के प्रसिद्ध सिक्का अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दिवजोत कौर (स्त्री एवं प्रसूत रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर शिवाली अत्री एवं डॉo प्रिंस अत्री (बी.ए.एम.एस) एवं पुलकित अरोड़ा पहुंचे। इस शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों की शारीरिक जांच विभिन्न आधुनिक यंत्रों द्वारा की गई ।डॉक्टर कौर जी ने कक्षा 6 से 12 तक की लड़कियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं अपने शरीर में होने वाले बदलाव को सहज रूप से स्वीकारने के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने स्त्री रोगों से संबंधित बीमारियों के बारे में बताया और उनसे बचने के अनेक तरीके भी बताएं। इसके अलावा बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक व्यायाम, खेलकूद करने तथा संतुलित भोजन लेने की सलाह भी दी गई। उन्होंने बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से बचने तथा शरीर में पानी की कमी न होने पाए तथा एनीमिया और उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने डॉक्टरों के द्वारा दी गई सलाह और जानकारी के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *