Breaking News

डीएवी कॉलेज जालन्धर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जालंधर (अरोड़ा) :- स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, डीएवी कॉलेज जालन्धर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा घोषित एम.ए संस्कृत सेमेस्टर प्रथम के परिणाम में वर्चस्व कायम करते हुए विश्वविद्यालय मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा रितु सिंगला ने एसजीपीए 8.60 प्राप्त कर प्रथम स्थान, नैन्सी तथा आरती ने 8.20 स्कोर प्राप्त कर द्वितीय स्थान, देवदत्त, सोनाली तथा दर्शना ने 7.80 स्कोर को प्राप्त कर तृतीय स्थान को हासिल किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की और भविष्य में इसी प्रकार से परिश्रम करते रहने के लिए के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने संस्कृत विभाग के प्राध्यापकों को भी बधाई प्रेषित की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *