एच.एम.वी. में एक माह के स्किल एनहांसमेंट कोर्स का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल विभाग द्वारा एक माह के स्किल एनहान्समेंट कोर्स का आयोजन किया गया। विभिन्न स्ट्रीक्स की छात्राओं ने इस कोर्स में भाग लिया। छात्राओं ने क्रिएटिव आर्ट व स्किल की विभिन्न तकनीकें सीखी। स्किल फैकल्टी की ओर से लाइव डीमानस्ट्रेशन दी गई। प्रतिभागियों ने प्रिंटिंग, डिकााइनिंग, पेंटिंग, मेकअप, मल्टीमीडिया, डांस व म्यूजिक की विभिन्न स्किल ग्रहण की। कोर्स के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। डॉ. सरीन ने प्रतिभागियों की कला की प्रशंसा की तथा स्किल फैकल्टी हैड डॉ. राखी मेहता व उनकी टीम को एक माह का कोर्स पूरा करने पर बधाई दी। डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने भी छात्राओं की कला की प्रशंसा की तथा उनका हौंसला बढ़ाया।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *