Breaking News

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नजदीक एन.आई.टी के विद्यार्थियों ने ज़िला स्तर पर रचा इतिहास

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड जोन गेम्स 2024, (पश्चिम 04) के क्रम में, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक एनआईटी के विद्यार्थियों ने अंडर 14 बास्केटबॉल मैच में एक बार फिर इतिहास रच दिया। स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता जिसमें दो लड़कों का चयन जिले के लिए हुआ है,

जिनके नाम सूरज और देव प्रताप हैं, इतना ही नहीं अंडर 19 बास्केटबॉल मैच में स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता, अंडर 19 के दो लड़कों का भी चयन जिले के लिए हुआ है, जिनके नाम जसकरन और हर्ष महे हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उनकी सराहना की तथा उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *