जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज के छात्र करमजोत सिंह ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में चल रही अंतर-कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक वीना दादा ने कहा कि करमजोत सिंह कॉलेज का एक प्रतिभाशाली छात्र है, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा है। करमजोत सिंह ने समूह द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया। समूह की उपाध्यक्ष संगीत चोपड़ा ने करमजोत और उसके माता- पिता को बधाई दी और उसे जीवन में कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera