एचएमवी की छात्रा ने लगातार दूसरी बार रेडियो फीचर प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन सेमेस्टर तीन की छात्रा साक्षी बडोला ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला द्वारा आयोजित रेडियो फीचर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। पीजी मास कम्युनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन विभाग की लगभग 20 छात्राओं ने एआई इन जर्नलिज्म विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर गायत्री भी उनके साथ थीं। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका के बारे में बताना था। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने साक्षी बडोला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि साक्षी को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 3000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चुनौतियाँ था। रेडियो फीचर की अवधि 3-4 मिनट थी। साक्षी ने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में पंजाब के कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी को पछाडक़र साक्षी बडोला अव्वल रही। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर श्रीमती ज्योति सहगल और सुश्री गायत्री ने भी साक्षी को बधाई दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *