जालंधर छावनी के 13 वर्षीय श्रेयांश जैन का शानदार प्रदर्शन — लगातार दो प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर छावनी के उभरते हुए 13 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले एवं पंजाब का नाम गौरवान्वित किया। श्रेयांश ने 25 जुलाई 2026 को आयोजित The Dinesh Gera Battle of Puzzle Racer (Open Category) तथा 26 जुलाई 2026 को आयोजित 1st Hoshiarpur Open Chess Tournament (Under-15 Open Category) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक के साथ आकर्षक विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इन दोनों प्रतियोगिताओं में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 240 अनुभवी एवं प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच श्रेयांश ने शांतचित्त खेल, उत्कृष्ट रणनीति और बेहतरीन चालों का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेयांश की इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल की प्रिंसिपल, चेस कोच, शिक्षकों, अभिभावकों तथा सभी शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रेयांश आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जालंधर, पंजाब और देश का नाम रोशन करेंगे। यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है तथा यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Check Also

लायंस क्लब जालंधर ने शहीद ऊधम सिंह जी को उनके शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर द्वारा प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि …