Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी अक्षत शर्मा ने लॉन टेनिस में जीता स्वर्ण पदक

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीकॉम तृतीय समैस्टर के विद्यार्थी अक्षत शर्मा ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेड़ा वतन पंजाब दिया 2024’जिला स्तर में भाग लेते हुए अंडर 21 लॉन टेनिस में स्वर्ण पदक हासिल किया। लॉन टेनिस का यह मैच बर्लटन पार्क जालंधर में आयोजित किया गया था। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने अक्षत शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह निरंतर अभ्यास करता रहे और राज्य स्तर पर भी खेलते हुए स्वर्ण पदक ही हासिल करें। डॉ ढींगरा ने कहा कि हमारा कॉलेज विद्यार्थियों में प्रतिभा को देखते हुए वह मंच प्रदान करता है जिससे वे अपने जुनून के अनुसार किसी भी क्षेत्र में उच्च स्थान को प्राप्त कर सके, चाहे वह क्षेत्र सांस्कृतिक गतिविधियों का हो ,शैक्षणिक गतिविधियों का हो या फिर खेलों का हर क्षेत्र में हमारे कॉलेज के विद्यार्थी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने अभिभावकों एवं कॉलेज को निरंतर गौरवान्वित कर रहे हैं। अक्षत शर्मा का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने फिजिकल एजुकेशन के प्राध्यापक साहिल महे के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *