डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री का प्रभार भी है। मंत्री डॉ. मांडविया का स्वागत श्रम एवं रोजगार सचिव सुश्री सुमिता डावरा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। डॉ. मांडविया पिछली सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे। डॉ. मांडविया गुजरात के पोरबंदर से लोकसभा सीट जीते हैं। इससे पहले वे 2012-2024 तक राज्यसभा के सदस्य थे। वे 2002-2007 के दौरान पालीताना से गुजरात विधानसभा के सदस्य भी रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *