Breaking News

एच.एम.वी. की छात्राओं ने बीए फाइनल ईयर में प्राप्त की 12 मैरिट पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बीए फाइनल ईयर की छात्राओं ने जीएनडीयू द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 12 मेरिट पोजीशन हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। तान्या सूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लशमी देवी, गुरलीन व जाह्नवी ने क्रमश चतुर्थ, सातवां व नौवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आंचल, बलजीत, रीतिका, रिद्म, आयुषी, गीतांजलि, जसनूर व शहनाका फातिमा ने मेरिट में स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की मैरिट लिस्ट में एचएमवी ने सर्वाधिक पोजीशन प्राप्त की है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कर्मठ शिक्षको को दिया। डॉ. नवरूप, डॉ. प्रेम सागर, डॉ. ममता, कुलजीत कौर, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, डॉ. शालू बत्तरा, लवलीन, अलका, प्रोतिमा, डॉ. मीनू तलवाड़, डॉ. संदीप और मुक्ति ने भी छात्राओं को बधाई दी।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *