महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एकलव्य स्कूल, मॉडल टाउन में विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश से अवगत कराना था। सभा के दौरान विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को दर्शाने हेतु दांडी मार्च का मंचन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त गांधी जयंती पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा गांधी जी तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न पात्रों पर आधारित प्रभावशाली रोल प्ले भी प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय की प्रिंसिपल निया अक्स बहल ने विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सत्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की निदेशक सुश्री सीमा हांडा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About newsadmin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …