एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-ङ्क की छात्रा ने विश्वविद्यालय परीक्षा में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शफऱीन ने 9.60 एसजीपीए प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समर्पण का परिचय दिया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने शफऱीन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने मल्टीमीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष चड्ढा तथा तन्वी अग्रवाल के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्रा के शैक्षणिक विकास एवं सफलता में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए पांचवें समैस्टर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए पांचवें समैस्टर के विद्यार्थियों …