दोआबा कालेज में पौधारोपण अभियान

जालंधर (अरोड़ा) :- 2024 दोआबा कालेज में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन महोत्सव- पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें चन्द्र मोहन-प्रधान आर्य शिक्षा मण्डल एवं कालेज प्रबन्धकीय कमेटी बतौर मुख्य मेहमान, कामना राज अग्रवाल बतौर विशेष मेहमान उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, प्राध्यापकों और विद्यार्धियों ने किया। इस मौके पर गणमान्यों और विद्यार्थियों ने तकरीबन 100 गुलमोहर, अमलतास, नीम, सांगवान, बबूल व चम्पा के पौधे लगाये। चन्द्र मोहन ने हर विद्यार्थियों को एक पौधा अपनाने के लिए एवं उसे सारा वर्ष देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कालेज के ईको-क्लब द्वारा वातावरण के संरक्षण में साकारात्मक भूमिका निभाने के लिए बधाई दी। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि कालेज में ईको-क्लब एवं एनएसएस द्वारा समय-समय पर पौधारोपण अभियान, वातावरण संरक्षण की गतिविधियाँ तथा वेस्ट मैनजमैंट से सम्बन्धित वर्कशॉप एवं सैमीनार करवाये जाते है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *