एपीजे स्कूल मॉडल टाउन जालंधर मे बड़े उत्साह व जोश के साथ मनाया गया “स्वतंत्रता दिवस एवंकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक सम्माननीय डॉक्टर सत्यपाल जी और एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया जी के नेतृत्व में स्कूल के समग्र शिक्षा के मिशन को जारी रखते हुए बड़े जोश एवं हर्षो उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर और स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति पर आधारित कविताएँ, भाषण, गीत और विचार प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिलाने के लिए शहीद हुए महान देशभक्तों को याद करते हुए रोल प्ले किया गया। इस के माध्यम से भगत सिंह, झाँसी की रानी, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस एवं राजगुरु, सुखदेव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हुए हादसे, सिंदूर ऑपरेशन पर एक भावुक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।जिसमें वहाँ के हुए सभी दृश्य प्रस्तुत किए गए। जिसे देखकर वहाँ बैठे सभी दर्शक आत्मविभोर हो उठे। कृष्ण जन्माष्टमी पर भी स्कूल के जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कृष्ण बाल लीलाओं पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें कृष्ण और यशोदा के वात्सल्य प्रेम का बड़ा मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया। भजन गायन हुआ तथा छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला ने समय बाँध दिया। बच्चे गोपी और ग्वालों की पोशाक में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश चंदेल जी ने विद्यार्थियों की इन गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास और शहीदों के बारे में जानकारी होना बहुत ज़रूरी है तथा उन्हें एक अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए तथा भगवान कृष्ण के बताए गए उपदेशों से अपने जीवन का मार्गदर्शन करना चाहिए।

About admin

Check Also

सीटीआईएचएस में ड्राई नीडलिंग और कपिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *