अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जल सेवा समिति को 11000/रूपऐ का चेक भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए प्रधान पवन कुमार गर्ग व मुख्य मेहमान वी डी जी1एन के महेंद्रू की अगुवाई में रेलवे-स्टेशन जालंधर कैंट में जल सेवा समिति को भीषण गर्मी में जरूरतमंद यात्रीगण को प्लेटफार्म पर ठण्डा जल पिलाने के लिए आर्थिक मदद के रूप में 11000/रुपए का चेक भेंट किया। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि हर इंसान को समाज के लिए सेवा करनी चाहिए।जल सेवा समिति कई वर्षों से जालंधर कैंट रेलवे-स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रीगण के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था कर रही है जो कि बहुत काबिल ए तारीफ है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वी डी जी1एन के महेंद्रू, सचिव अशोक बजाज, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा, संजय भल्ला एवं जल सेवा समिति के शशि प्रकाश शुक्ला व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *