जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के एंटी रैगिंग सेल द्वारा एनएसएस विंग के सौजन्य से एंटी रैगिंग विषय पर ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जोश से भाग लिया। प्राचार्य नीरजा ढींगरा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कालेज सर्वदा अपने विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करने में प्रयासरत रहता है ताकि विद्यार्थी इन समस्याओं की जड़ को समझते हुए स्वयं भी इनसे दूर रहने का प्रयास करें और अन्य विद्यार्थियों को भी इसके प्रति जागरूक करें। डॉ ढींगरा ने कहा कि कॉलेज का एंटी रैगिंग सेल समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है ताकि विद्यार्थी स्वयं एक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी का निर्वहण करते हुए दूसरों को भी इसके लिए तैयार करें। डॉ ढींगरा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एंटी रैगिंग सेल की डीन डॉ सीमा शर्मा, डॉ मोनिका मोगला एवं डॉ केवल नैलवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करते रहे।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera