के.एम.वी. में नि:शुल्क समर क्लासेस 2024, 11-06-2024 से 17-06-2024 तक होगी आयोजित

सभी लड़कियों के लिए खुली

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा विद्यार्थियों की छुट्टियों के इस समय को और अधिक सृजनात्मक, जानकारी एवं मनोरंजन पर आधारित बनाने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी समर क्लासेस 2024 की शुरुआत 11-06-2024 से 17-06-2024 तक की जा रही है. कौशल विकसित करती तथा सप्ताह भर पूर्ण रूप से मुफ्त आयोजित होने वाली इन क्लासेस के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. विद्यालय विभिन्न विभागों जैसे:- पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, डिपार्टमेंट ऑफ डांस, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ म्यूज़िक, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ डी.डी.यू. कौशल केंद्र के अंतर्गत एनिमेशन विभाग, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग आदि के द्वारा इन कक्षाओं के दौरान विद्यालय की छात्राओं के साथ -साथ कम से कम दसवीं पास बाहर की छात्राओं के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है. कक्षाएं दो भागों में बांटी गई है. सुबह 10:00 शुरू होने वाले ग्रुप में म्यूज़िक, ग्राफिक डिज़ाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा स्पोकन इंग्लिश को रखा गया है जबकि सुबह 11:00 शुरू होने वाले दूसरे ग्रुप में रेसीन आर्ट, डांस, आई.टी. स्किल्स, पास्ता एंड इंडियन ग्रेविस की कक्षाओं का प्रबंध किया जाएगा. इच्छुक प्रतिभागी दोनों भागों में से अपनी पसंद के अनुसार एक एक कक्षा का चयन कर सकते हैं. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बात करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता को एक उत्तम मंच प्रदान करने एवं उनकी जानकारी के घेरे को और अधिक विशाल करने की सोच के साथ विद्यालय के द्वारा हर वर्ष समर क्लासेस का आयोजन या जाता रहता है. इस बार के इस आयोजन से भी विद्यार्थी यकीनन ही मनोरंजन एवं उच्च स्तरीय जानकारी हासिल करते हुए अपने ज्ञान में शानदार इज़ाफा कर सकेंगे. इसके साथ ही उन्होंने क्लासेस का प्रबंध करने वाले डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. हरप्रीत कौर, योगेश्वर हंस, डॉ. रितिका चोपड़ा, रितु भारद्वाज, मनमीत कौर, बरजिंदर, बबीता, निधि भाटिया, स्पर्धा तथा शेफ विदुषी गुप्ता के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की साधना की. इच्छुक विद्यार्थियों के द्वारा और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 0181-2296605 एवं 2296606 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *