अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजां में गायों को खिलाया चारा

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रथम उप-गवर्नर एन के महेंद्रू की अगुवाई में पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजां में गांयों को चारा खिलाया। महेंद्रू साहब ने बताया कि हम कई वर्षों से गौशाला में अपना जन्मदिन मनाते आ रहे हैं, नागपंचमी का दिन विशेष होता है आज के दिन दान पुण्य करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीडी कुंद्रा ने बताया कि वेदों में गाय को पूजनीय बताया गया है एक गाय की सेवा-पूजा कर लेने से 33 कोटि देवताओं का पूजन संपन्न हो जाता है।सचिव अशोक बजाज ने सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्थापक जी डी कुन्द्रा, शमा महेंद्रू, सचिव अशोक बजाज, सीनियर उप प्रधान विनोद कुमार कौल, राकेश चावला, पंचवटी मंदिर प्रधान लक्की मल्होत्रा, सैकट्री बी के मैनी, रमेश विज व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *