दर्शन अकादमी, जालंधर में धरती बचाओ का संदेश देकर मनाया पृथ्वी दिवस

जालंधर (कुलविंदर) :- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दर्शन अकादमी, जालंधर में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी के मार्गदर्शन में अनेक रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान किया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से पोस्टर बनाकर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रभावशाली नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को उजागर किया।

प्रार्थना सभा में छात्रा ने विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया, जिनमें उन्होंने पृथ्वी के संसाधनों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी साझा धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाने की प्रेरणा दी, जैसे—प्लास्टिक का कम उपयोग, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और ऊर्जा की बचत। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाएँगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पृथ्वी का निर्माण करेंगे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *