जालंधर (अरोड़ा):- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वैलनेस) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने जीएनडीयू में शानदार प्रदर्शन करते हुए कालेज को गौरवान्वित किया है। मीनल पाहवा ने 9.88 एसजीपीए, नेहल जैन ने 9.50 एसजीपीए, चाहत आनंद, भव्या सेठी, साक्षी ने 9.25 एसजीपीए, दीक्षा ने 9.13 एसजीपीए, सुधा, भावना, तान्या, कीर्ति मेहता ने 8.88 एसजीपीए, पवनप्रीत ने 8.75 एसजीपीए, कोमल और रूबी ने 8.63 एसजीपीए, अवनीत व पिंकी ने 8.25 एसजीपीए व संगीता ने 8 एसजीपीए प्राप्त किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा सुश्री मुक्ति अरोड़ा भी उपस्थित थी।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera