जालंधर (अरोड़ा) :- एनजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में 50वीं दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का पहला दिन आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि एसडीएम आदमपुर विवेक कुमार मोदी आईएएस थे। सबसे पहले प्रिंसिपल केएस रंधावा जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।




मुख्य अतिथि ने गुब्बारे उड़ाकर मार्च पास का आरंभ किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इससे विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।


मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। फिर मुख्य मेहमान को मोमेंटो भेंट किया गया। इस अवसर पर प्राइमरी विंग हेड-मिस्ट्रेस तथा अकादमिक कोर्डिनेटर संगीता भटिआ, प्री प्राइमरी विंग सुखम, सीबीएसई कोर्डिनेटर इंदरप्रीत कौर तथा सेकेंडरी कोर्डिनेटर सतविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
Jiwanjot Savera