अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जरूरतमंद परिवार को सिलाई मशीन व राशन भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में जरूरतमंद परिवार की महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की और राशन भी भेंट किया। इस प्रोजेक्ट में अमरीक सिंह सुपुत्र सेवा सिंह ने सहयोग किया। फुल्ल साहब ने कहा कि अन्न दान महादान है और अलायंस क्लब जालंधर समर्पण फूड फार हंगर के सर्विस प्रोजेक्ट्स करने में अग्रणी है। गर्ग साहब ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला,पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा , ऐली जगन नाथ सैनी डीपीआरओ, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा,सेवा सिंह,सीनियर सदस्य एम ऐल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा, गुलजारी लाल गुप्ता,जयदेव मल्होत्रा, ऐ के बहल,वाई के सिंगल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *