जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पंजाबी विभाग द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशानुसार एक्सटेंशन लैक्चर का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन प्रयात लेखक व कवि बीबा बलवंत उपस्थित थे। विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। बीबा बलवंत ने डॉ. नवरूप को उनकी नई पुस्तक भर बहन्दा दरिया के लिए बधाई दी। इस पुस्तक में बीबा बलवंत की चुनिंदा शायरी है। उन्होंने कहा कि कवि अपनी भावनाएं कविता के माध्यम से बहुत खूबसूरत तरीके से व्यक्त कर सकता है। उन्होंने इस पुस्तक से छात्राओं को रूबरू करवाया। विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप ने पुस्तक का संक्षिप्त परिचय दिया। इस अवसर पर बीबा बलवंत ने अपनी चुनिंदा कविताएं पढ़ी। फैकल्टी सदस्य श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. मनदीप कौर और डॉ. संदीप कौर भी उपस्थित थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera