Breaking News

डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए पूर्व सांसद सुशील रिंकू, गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से प्राप्त किया आशीर्वाद

जालंधर (अरोड़ा) :- मकर संक्रांति एवं माघी के अवसर पर आज पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होते हुए पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील रिंकू ने माघी और मकर संक्रांति की सभी को शुभकामनाएं दीं। रिंकू ने कहा कि माघी पर प्रकृति की प्रचुरता, फसल की खुशी और एकजुटता की भावना का जश्न मनाते हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि यह त्योहार खुशी और एकजुटता की भावना को और आगे बढ़ाता। उन्होंने कहा कि उत्तरायण सूर्य को समर्पित मकर संक्रांति पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लाता है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *