जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के अर्थशास्त्र (ऑनर्स) विभाग की छात्राओं ने बी.एससी. अर्थशास्त्र (ऑनर्स) सेमेस्टर-ङ्क की विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। धरा महाजन , दीवंशी शर्मा, सुहानी भाऊ, सुहानी शर्मा ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने भी छात्राओं तथा विभाग को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. शालू बत्रा ने छात्राओं को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण की सराहना की।
Jiwanjot Savera