कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बैठक में नगर निगम के अधिकारियों से विभिन्न कार्यों का लिया जायजा

कहा, विकास कार्यों में ढील बर्दाश्त नहीं

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सर्किट हाउस जालंधर में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जालंधर वेस्ट में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। मोहिंदर भगत ने कहा कि विकास कार्य में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही शहर में बिजली, पानी, सीवरेज या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि कोई शिकायत हो तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों और शिकायत निवारण में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने निगम कमिश्नर और निगम के अन्य अधिकारियों से जालंधर वेस्ट में पहले से चल रहे और नए शुरू हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस मौके पर निगम कमिश्नर गौतम जैन सहित ज्वाइंट कमिश्नर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *