लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में एन .सी .सी. द्वारा लगाया गया तीन दिवसीय शिविर

जालंधर (अरोड़ा) :- एल.के . सी.डब्ल्यू.जालंधर के एन.सी.सी .विभाग ने मानव संसाधन मंत्रालय, कर्नल एम.एस. सचदेव (2 पी. बी. गर्ल्स बी. एन.) तथा ए .एन.ओ. लेफ्टिनेंट (डॉ.) रुपाली राज़दान के कुशल मार्गदर्शन के तहत ‘ स्वच्छ भारत दिवस’ मनाने के लिए 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 23, 24 और 1 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया जिसमें कविता पाठ और नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ साथ कॉलेज परिसर और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। ‘कचरे से कला’ नामक गतिविधि भी करवाई गई जिसमें कैडेटों ने कार्डबोर्ड से मास्क बनाए और एन.एस.एस. के साथ एक संयुक्त रैली का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डाॅ. नवजोत ने विभाग और कैडेट्स द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *