ड्रिल केवल जिला प्रशासनिक परिसर तक सीमित, आपातकालीन तैयारियों का लिया जा रहा जायजा

जालंधर, 27 नवंबर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया ने शहरवासियों से अपील की है कि आज 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और न ही किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित अभ्यास है, जो केवल जिला प्रशासनिक परिसर, जालंधर तक ही सीमित रहेगा। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की कार्यप्रणाली का जायजा लेना है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल एवं समन्वय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
Jiwanjot Savera