विधानसभा स्तर से लेकर मंडल और मोर्चों तक संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपकर भाजपा ने तेज की 2027 की चुनावी तैयारियां
सभी नवनियुक्त प्रभारियों को संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से बेहतर तालमेल और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जालंधर/अरोड़ा। आज जालंधर भाजपा शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने जिला महामंत्री दविंदर भारद्वाज, दीपक तेलू एवं योगेश धीर के साथ विचार-विमर्श कर जालंधर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी, 17 मंडलों के प्रभारी तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा संगठन की असली ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है।
विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी एवं सह-प्रभारी
- जालंधर नॉर्थ विधानसभा
- प्रभारी: दविंदर भारद्वाज
- सह-प्रभारी: राजेश मल्होत्रा, गुरप्रीत विक्की एवं किरण भगत।
- जालंधर सेंट्रल विधानसभा
- प्रभारी: दीपक तेलू
- सह-प्रभारी: राजेश कपूर, अश्वनी भंडारी एवं श्रीमती शालू।
- जालंधर वेस्ट विधानसभा
- प्रभारी: योगेश धीर
- सह-प्रभारी: दर्शन भगत, सुनील मोंटू एवं मीनू शर्मा।
मंडलवार प्रभारी नियुक्तियां
सेंट्रल विधानसभा
- डकोहा-परागपुर मंडल – गोल्डी भाटिया।
- रामा मंडी मंडल – संदीप कुमार।
- मंडल नंबर 6 – बलजीत प्रिंस।
- मंडल नंबर 7 – ललित बब्बू।
- मंडल नंबर 8 – सन्नी शर्मा।
नॉर्थ विधानसभा
- रोज पार्क मंडल – बृजेश शर्मा।
- मकसूदां मंडल – मनीष विज।
- सोडल मंडल – विष्णु जोशी।
- किशनपुरा मंडल – जी.के. सोनी।
- संतोकपुरा मंडल – जॉली बेदी।
- भगत सिंह किला मोहल्ला मंडल – हिमांशु शर्मा।
वेस्ट विधानसभा
- बस्ती बावा खेल मंडल – अश्वनी अटवाल।
- बस्ती दानिशमंदा मंडल – अनु वर्मा।
- बस्ती गुजां मंडल – तरसेम थापा।
- घा मंडी मंडल – कुणाल शर्मा।
- मॉडल हाउस मंडल – प्रमोद कश्यप।
- भार्गव नगर मंडल – एम.सी. अजय भगत।
मोर्चावार प्रभारी
- महिला मोर्चा – राजेश कपूर।
- युवा मोर्चा – संजीव मनी।
- अल्पसंख्यक मोर्चा – गौतम कुकरेजा।
- ओबीसी मोर्चा – एडवोकेट डिम्पी लुबाना।
- किसान मोर्चा – मोनू पुरी।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा प्रभारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी नेता अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाते हुए जालंधर में भाजपा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
Jiwanjot Savera