जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट अंडर ऑफिसर अर्चिता ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतिष्ठित परेड में भाग लेकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। उसने गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने वाली एनसीसी टुकड़ी के सदस्य के रूप में मार्च किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परेड में उसकी सहभागिता उसके अनुशासन, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना का परिचायक है। उसकी यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन का परिणाम है, जिसने महाविद्यालय के गौरव में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कैडेट अर्चिता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी ऑफिसर एवं एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंदू ने भी अर्चिता की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके समर्पण, अनुशासन और मेहनत की सराहना की। समस्त एच.एम.वी. परिवार ने भी उसकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे भविष्य में सफलता के नए शिखर छूने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Jiwanjot Savera