दर्शन अकादमी में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राइमरी कक्षा की छात्रा द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर दिए गए प्रभावशाली भाषण से हुआ। उत्सव के दौरान स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों के एक समूह ने भगवान कृष्ण के भक्ति से सराबोर सुंदर भजन गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

स्कूल की छात्राओं ने श्री कृष्ण और राधा के अमिट प्रेम को दर्शाती सुंदर रास-लीला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी बच्चे पारंपरिक परिधान में नजर आए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई दही-हांडी फोड़ने की गतिविधि रही।प्री-प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चे नटखट कान्हा और राधा की मनमोहक पोशाकों में सजकर आए, जो देखने में अत्यंत आकर्षक और सुंदर लग रहे थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भगवान कृष्ण के दर्शाए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बांधा समां जालंधर (अजय छाबड़ा) :- …