लायलपुर खालसा कॉलेज के एम.ए. पॉलिटिकल साइंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मारीं बाज़ी

जालंधर/अरोड़ा – गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से एम.ए. पॉलिटिकल साइंस चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर की विद्यार्थी योगिता ने 10 में से 8.10 सी.जी.पी.ए. प्राप्त करते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट में दूसरा स्थान, अनीशा ने 7.65 सी.जी.पी.ए. प्राप्त कर आठवां स्थान और संजना ने 7.50 सी.जी.पी.ए. प्राप्त कर ग्यारहवां स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर सरदारनी बलबीर कौर, प्रेसीडेंट गवर्निंग काउंसिल और प्रिंसिपल डॉ. सुमन चोपड़ा ने विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और अध्यापकों को विशेष रूप से बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. सुमन चोपड़ा ने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर प्रो. अनु कुमारी, मुखी—पॉलिटिकल साइंस विभाग, डॉ. अजीतपाल सिंह और प्रो. संजय शाद भी उपस्थित रहे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *