जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवरस ग्रुप की ओर से अमित कुकरेजा ने Honorary Secretary पद के लिए पेश की दावेदारी


जालंधर/अरोड़ा – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अचीवर ग्रुप्स की ओर से अमित कुकरेजा ने क्लब के मानद सचिव (Honorary Secretary) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अमित कुकरेजा की उम्मीदवारी को लेकर अचीवर ग्रुप्स के सदस्यों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

अमित कुकरेजा ने कहा कि जिमखाना क्लब शहर की प्रतिष्ठित संस्था है और इसके सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्लब को और बेहतर दिशा में आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लब में बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता, सदस्यों के लिए सुविधाओं में विस्तार तथा खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि क्लब के मानद सचिव की जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं बल्कि सदस्यों के प्रति सेवा और जवाबदेही का दायित्व है। यदि उन्हें सदस्यों का समर्थन मिलता है तो वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अचीवर ग्रुप्स के सदस्यों एवं समर्थकों ने अमित कुकरेजा की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि वे अनुभवी, सक्रिय और क्लब के विकास के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले उम्मीदवार हैं। उन्होंने क्लब के सदस्यों से अमित कुकरेजा को समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर विजय खुल्लर, सुरिंदर खुल्लर, वरिंदर खुल्लर, निमित सोनी, जसकरण सिंह, करण कोहली, अनिल बहल, अर्जुन बहल, सचिन मदान, ननी बतरा,
संजय चोपड़ा, प्रीतपाल सिंह पाली, बिन्नी जुनेजा, जॉय मलिक, सतबीर भाटिया, भूपिंदर सिंह, पिंकी कुशल शर्मा, रामनीक नागपाल, दविंदर सिंह सप्रा, राजीव शारदा आदि क्लब मेंबर्स उपस्थित थे।

Check Also

जिमखाना क्लब चुनाव में हरप्रीत सिंह (गोल्डी) की मजबूत दावेदारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अचीवर ग्रुप्स का भरोसा

जालंधर/अरोड़ा: – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ती जा रही …