जालंधर (अरोड़ा) :- बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार, एक्टिव और यादगार बनाने के लिए डी फायर डांस स्कूल एंड फिटनेस सेंटर द्वारा “हैप्पी हार्ट्स समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष समर कैंप 1 जून से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों को डांस, फिटनेस और मनोरंजन से जुड़ी कई गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। संस्थान की ओर से बताया गया कि कैंप में बच्चों को डांस ट्रेनिंग, फिटनेस एक्टिविटीज़, म्यूजिक मस्ती, फन गेम्स और कई रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कैंप का उद्देश्य बच्चों को फिट, आत्मविश्वासी और ऊर्जावान बनाना है। आयोजकों के अनुसार “फील द बीट, फील द बर्न और फील द फन” थीम पर आधारित यह समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक साबित होगा। कैंप में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लेते हुए नई चीजें सीख सकें। डी फायर डांस स्कूल एंड फिटनेस सेंटर की पहली शाखा फ्रेंड्स कॉलोनी, जालंधर तथा दूसरी शाखा जे.पी. नगर, जालंधर में स्थित है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन समय रहते करवाएं।
रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें :
दीपक हंस – 8699621680, 8360847909
सुश्री नेहा सेठी – 9646331979, 7888807640
अजय – 9814839293
“डांस बेटर | गेट फिटर | लिव हैप्पियर” के संदेश के साथ यह समर कैंप बच्चों के लिए इस गर्मी का सबसे खास आकर्षण बनने जा रहा है।
Check Also
पेंडिंग चालान का भुगतान न करने पर वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट
सचिव आर.टी.ए. ने आम जनता से समय पर चालान जमा करने की अपील की जालंधर …
Jiwanjot Savera